गुरपतवंत पन्नू ने मोहाली में लिखवाए खालिस्तानी नारे, वीडियो में अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट कल बंद रखने की कही बात, मोदी-शाह को कहा हिंदु आतंकी

गुरपतवंत पन्नू ने मोहाली में लिखवाए खालिस्तानी नारे, वीडियो में अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट कल बंद रखने की कही बात, मोदी-शाह को कहा हिंदु आतंकी

खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस संस्था के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर देशविरोधी नारे लिखवाए हैं। अबकी बार उसने मोहाली जिले एयरपोर्ट रोड कुंबड़ा पर ऐसा किया है। यहां लिखे नारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को उसने निशाना बनाया है और उन्हें हिंदू आतंकवादी बताया है। पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उसने युवाओं से 17 नवंबर के दिन अमृतसर और चंडीगढ़ के एयरपोर्ट बंद करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि पन्नू ने कुंबड़ा में प्रवासियों के हाथों कत्ल हुए युवक के मामले में लोगों को भड़काने का प्रयास किया है। पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा कि इन हिंदू आतंकियों की जड़ें अयोध्या से हिलानी पड़ेंगी।

आपको बता दें कि पन्नू ने इस वीडियो के जरिए एक बार फिर लोगों को भड़काने की कोशिश की है। जिसमें वो अबकी बार इस घटना का अपने हिसाब से फायदा लेने की कोशिश कर रहा है। पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदू आतंकवादी कह जनभावनाओं को भड़काने का काम किया है। तो साथ ही कल अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद रखने का भी युवाओं से आह्वान किया है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू अक्सर इस तरह की भड़काउ वीडियो जारी करता रहता है, वहीं इससे पहले भी पन्नू हवाई यात्रा ना करने की धमकियां दे चुका है। अब इस मुद्दे के जरिए एक बार फिर उसने अपना रंग दिखाया है।